देहरादून
उत्तराखण्ड में मौसम का अलर्ट जारी।
: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते लगातार हल्की मध्यम बारिश के साथ ही भारी बारिश के भी दौर देखे जा रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर भी इस दौरान देखने को मिले। आज भी मौसम विभाग के द्वारा रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले समय के लिए भी मौसम विभाग ने एक बार फिर से पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसमें निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून डॉ सीएस तोमर ने बताया है कि बीते 24 घंटे में भी प्रदेश भर में अच्छी बारिश देखी गई, वहीं उन्होंने बताया कि 30 और 31 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश इस दौरान देखने को मिलेगी। वहीं 2 अगस्त से 5 अगस्त के बीच इसकी सक्रियता और बढ़ने की संभावना है। साथ ही अबतक हुई बारिश के अनुपात में भी 10% तक की वृद्धि देखी गई है।