देहरादून
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ उत्तराखंड सरकार करेगी सख्त कार्रवाई- मथुरा द जोशी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा।
सचिन कुमार
उत्तराखंड में खराब और टूटी सड़कों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा जोशी ने मीडिया से बात करते हुए सरकार का पक्ष रखा । उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में सड़कें खोदी जा रही हैं और वहां सरकारी स्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़े निर्देश दिए हैं कि बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी गड्ढा-युक्त सड़कों को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। एनएच (NH) और अन्य सड़कों पर जहां भी काम चल रहा है, उसे त्वरित गति से पूरा किया जा रहा है। मथुरा जोशी ने चेतावनी दी है कि यदि अधिकारियों ने सड़क मरम्मत के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती, तो सरकार ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सरकार की इस कार्ययोजना से उम्मीद जताई जा रही है कि तय समयसीमा के भीतर प्रदेश की जनता को गड्ढा मुक्त और बेहतर सड़कें मिल सकेंगी।