अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट ।

 

अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट

 

 

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में कुमाऊं के अनेक स्थानों और गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हुई है।
​मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 तारीख को राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासकर कुमाऊं के चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा गढ़वाल के चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
​गंभीर स्थिति को देखते हुए इन दो दिनों के लिए जिलों को ऑरेंज और रेड वार्निंग में रखा गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 27 तारीख की शाम तक यह दौर बना रहेगा और 28 तारीख से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *