देहरादून में आयोजित कांग्रेस पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। महानगर के सभी कार्यकर्ता रेस्ट कैंप में एकत्रित हुए और महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस की शक्ल में आयोजन स्थल बन्नू स्कूल तक पहुंचे। रास्ते में अलग अलग कार्यकर्ता समूह भी जुलूस में जुड़ते चले गए। आयोजन को सफल बनाने हेतु महानगर कांग्रेस पर भी बड़ी जिम्मेदारी थी। सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को सुनने के लिए काफी उत्साहित रहे। महानगर अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सभी कार्यकर्ताओं की ओर से एक तलवार भी भेंट की। तलवार सौंपते हुए गोगी ने कहा कि हम कामना करते हैं कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस अपने राजनीतिक विरोधियों को परास्त करे और उन्नति के पथ पर अग्रसर हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरान सिंह रावत , प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल , मोहम्मद फ़ारूक़ , राजेश पुंडीर , अभिषेक तिवारी ,लक्की राणा , संजय शर्मा ,संजय गौतम ,राम बाबू , ट्विंकल अरोड़ा , मुनीक अहमद ,आलोक मेहता ,सज्जाद अंसारी , इकराम , सलमान ,वीरेंद्र बिस्ट , डॉ अरुण रतूड़ी, जितेन्द्र तनेजा आदि उपस्थित रहे।