नीतू यादव की ‘घघरिया’ पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, एकदम बवाल है यह गाना

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स हैं। फिल्मों से ज्यादा वह म्यूजिक से वीडियोज धूम मचाते हैं। उनका एक गाना ‘घघरिया’ कुछ समय पहले आया था लेकिन आज भी यह उतना ही पसंद किया जाता है। इस गाने में अरविंद के आगे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी फेल लगेंगे। लंबे समय तक ‘घघरिया’ यूट्यूब पर ट्रेंड करता रहा। अरविंद अकेला के गानों के व्यूज भी मिलियंस में जाते हैं। इसमें उनके साथ हीरोइन नीतू यादव हैं। दोनों गाने की धुन पर जोरदार ठुमके लगााते हैं और फिर रोमांस करते हैं। वहां बाकी लोग भी डांस से पूरा समां बांध देते हैं।

वीडियो की शुरुआत में नेहा यादव लेटी होती हैं और फिर अरविंद अकेला कल्लू की एंट्री होती है। वह  जोरदार डांस करती हैं। तब अरविंद उन पर पैसे लुटाते हैं। नेहा कमर मटकाते हुए घघरिया लहराती हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का ट्रांसपेरेंट घाघरा पहना है। जबकि अरविंद सफेद शर्ट और पैंट में हैं। अरविंद और नेहा के साथ और भी लोग डांस में साथ देते हैं। इस गाने को अरविदं के साथ भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो के डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *