– देहरादून
– हेलीकॉप्टर हादसे की जांच में जुटी AAIB और DGCA की टीम*
– केदारनाथ-बद्रीनाथ हेली रूट पर हुए हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर जांच तेज हो गई है। UCADA के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और पूरी इंडस्ट्री इससे हताश है। हादसे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अलग-अलग फुटेज सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रशिक्षित पायलटों, जो पहले एयरफोर्स में थे, द्वारा कोई मेडे कॉल भी नहीं किया गया, जिससे लगता है कि घटना बहुत तेजी से हुई। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और डीजीसीए की टीमें पिछले तीन दिन से मौके पर हैं और आज भी AAIB की टीम क्रैश साइट पर गई है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। मौसम खराब होने के कारण उस दिन सुबह 9 से 12 बजे तक बद्रीनाथ रूट पर कोई उड़ान नहीं हुई थी, जब विजिबिलिटी सुधरी तभी उड़ानें शुरू हुईं। सुरक्षा को लेकर डीजीसीए ने चारधाम चार्टर्ड सेवाओं में एक की जगह दो पायलट अनिवार्य कर दिया है। हालांकि ऑपरेटर्स ने इसे फिलहाल कमर्शियली वायबल नहीं बताया है, क्योंकि सीजन में केवल 7-10 दिन बचे हैं और यात्रियों ने पहले से तय किराए पर बुकिंग की है। इसको लेकर डीजीसीए के साथ दोबारा बैठक हुई है, अगले सीजन में यूकाडा और ऑपरेटर्स के साथ विचार-विमर्श कर नया नियम तय किया जाएगा।