देहरादून

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना : दीप्ति रावत

सचिन कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर आगामी 17 अक्टूबर तक पूरे एक माह चलेगा। इस दौरान समाज सेवा, जनकल्याण और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
​दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भारी उत्साह है। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से, पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है और संगठन उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता है।
​’एक दिया आशीर्वाद का’ से जुड़ेगा जन-जन
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम ‘एक दिया आशीर्वाद का’ आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक अपने-अपने घरों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रमुख स्थानों पर दीया प्रज्वलित करेंगे।
​दीप्ति रावत ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और उनके दीर्घायु व सशक्त नेतृत्व के लिए प्रार्थना करना है, ताकि वे देश को निरंतर विकास और उन्नति के पथ पर आगे ले जाते रहें। अभियान के तहत महीने भर सेवा से जुड़े विभिन्न प्रकल्प जमीन पर उतारे जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *