देहरादून
उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के 1 साल हुए पूरे।
70 हजार महिलाओं तक पहुंची टीम, CM धामी और PM मोदी के जन्मदिन पर होंगे सेवा कार्यक्रम
सचिन कुमार
उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने अपनी टीम, संगठन के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश की महिलाओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि बीते एक साल में महिला मोर्चा ने 24 से 25 बड़े कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की 70 हजार से अधिक महिलाओं तक सीधा संपर्क स्थापित किया है।
स्वयं सहायता समूहों से लेकर प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंच
रुचि भट्ट ने कहा कि पिछले एक वर्ष में संगठन ने समाज के हर वर्ग को छुआ है। इसमें स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों से लेकर प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान आत्मनिर्भर भारत और जेंडर बजटिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम किए गए।
आगामी अभियानों की तैयारी
आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन: महिला मोर्चा इस मौके पर अस्पतालों और जरूरतमंदों के बीच फल वितरण का कार्यक्रम करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: शाम के समय सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया जाएगा।
आंगन का मिलन अभियान: सेवा पखवाड़े के तहत राज्य की 20 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ियों तक महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सीधे पहुंचेंगी और महिलाओं व बच्चों से संवाद करेंगी।