देहरादून
उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री (समाज कल्याण) और झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संत रविदास के “ऐसा चाहूं राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ सब सम बसै, रविदास रहै प्रसन” के संदेश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देकर और धारा 370 समाप्त कर समाज में समरसता और समानता स्थापित कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (UCC) लाकर महिलाओं को समानता का अधिकार दिया गया है।
राज्यमंत्री ने बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा का एक दल कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में गुरु रविदास जी की जन्मस्थली बनारस के लिए रवाना होगा। इसके पश्चात, 30 जुलाई को हरिद्वार (देवभूमि) बॉर्डर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पवित्र कलश को स्वीकार करेंगे। इस कलश को चुडियाला गांव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर क्षेत्र के अनुयायियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।