संजय चौधरी ने संभाली कमान, डोईवाला से शुरू हुआ UKD का ‘Vision 2027’ अभियान ।

संजय चौधरी ने संभाली कमान, डोईवाला से शुरू हुआ UKD का ‘Vision 2027’ अभियान

देहरादून: उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के नेता संजय चौधरी की अगुवाई में रविवार को बालावाला में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आयोजित ‘UKD Vision 2027’ जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

संजय चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगा और उसी के आधार पर अपनी भविष्य की कार्ययोजना तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों से शुरू हुआ यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा, ताकि हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के मूल मुद्दों—रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों—पर जनता की आवाज को मजबूती से उठाना है। जनसंवाद के माध्यम से लोगों के सुझाव लेकर उन्हें ‘Vision 2027’ का हिस्सा बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *