चंपावत की कथित घटना को लेकर उत्तराखंड की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। भाजपा ने कांग्रेस पर मामले का राजनीतिकरण करने और बिना तथ्यों के माहौल बनाने का आरोप लगाया है। देहरादून में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे कथित घटना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की कॉल ट्रेसिंग, मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में वैसी बातें सामने नहीं आईं जैसी शुरुआत में बताई गई थीं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे मामलों को हवा देने का काम कर रही है और भाजपा नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।
चंपावत मामले पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा।
चंपावत मामले पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा