आज से चार धाम यात्रा के लिए श्रीनगर और देहरादून में मेडिकल एजुकेशन डिपार्मेंट की दो दिवसीय ट्रेनिंग हुई प्रारंभ ।


*इस बार चार धाम यात्रा में रहेंगे अपने राज्य के ही डॉक्टर। बाहर से नहीं मांगने पड़ेंगे डॉक्टर*

अगले माह उत्तराखंड प्रदेश में चार धाम यात्रा होनी है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण करने में लगा हुआ।… इस विषय पर जानकारी देते हुए दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा स्वास्थ्य सचिव के आदेश अनुसार आज से श्रीनगर और देहरादून में मेडिकल एजुकेशन डिपार्मेंट की दो दिवसीय ट्रेनिंग होने जा रही है। जिसमें 30 डॉ श्रीनगर में ट्रेनिंग करेंगे और 30 डॉक्टर देहरादून में। ट्रेनिंग करने के बाद इनमें से 50 डॉक्टर चार धाम यात्रा में भेजे जाएंगे। डॉ रविंद्र बिष्ट ने कहा कई बार हमें भारी राज्यों से डॉक्टर को चार धाम यात्रा में मंगवाना पड़ता था लेकिन इस बार चार धाम यात्रा में हमारे राज्य के ही डॉक्टर रहेंगे।… चार धाम यात्रा में आने वाले बुजुर्गों को हाई एटीट्यूड के कारण उनके स्वास्थ्य में दिक्कत हो जाती है। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए वहां पर स्पेशलिस्ट मेडिकल एजुकेशन डिपार्मेंट डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *