सिल्वर सिटी मॉल में हुई हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की हत्या का खुलासा*
*एक आरोपी गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र*
*STF और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा*
देहरादून की डालनवाला पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिल्वर सिटी में हुई विक्रम शर्मा हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपीय गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र है।
देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और STF SSP अजय सिंह ने जानकारी देते हो बताया कि झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या की योजना 6 महीने पहले बनाई गई थी। हत्या की वजह आपसी रंजिश है जानकारी दी की विक्रम शर्मा का रंगदारी व कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जमशेदपुर में कई लोगों से विवाद था। एसएसपी ने बताया कि आरोई ने विक्रम शर्मा की हत्या झारखंड या फिर नोएडा में करना चाहते थे लेकिन विक्रम के पास अधिक भीड़ होने के कारण वह उसकी हत्या नहीं कर पाए। वहीं 3 महीने पहले आरोपियों में से एक आरोपी ने उसे जिम को ज्वाइन किया था जहां पर विक्रम शर्मा जिम करने आया था।
एसएसपी ने बताया कि घटना के दिन भी आरोपी ने अपने अन्ये साथियों को फोन कर विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी। हत्या के बाद भागने के लिये आरोपियों ने हरिद्वार से रेंट पर स्कूटी व बाइक का इस्तेमाल किया था। इस मामले में 6 आरोपी वांछित हैं जिन पर एसएसपी ने 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है।