देहरादून
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
चमोली के विष्णुगाड़-पीपलकोटी में हुई दुर्घटना का जायजा लेने जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के बीच टोटाघाटी के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर उनकी इनोवा गाड़ी के ऊपर आ गिरा। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन सांसद सुरक्षित हैं। श्रीनगर में गाड़ी की जरूरी मरम्मत कराने के बाद अनिल बलूनी दोबारा पीपलकोटी के लिए रवाना हो गए। वे दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और हालात का जायजा लेंगे।