e21299f9-5dfa-4343-887c-85800f93e755
*राजधानी देहरादून में बिना लाइसेंस और बिना कागज वाले विक्रम मालिकों की अब खैर नहीं*
विक्रम सत्यापन।
– राजधानी देहरादून में बिना लाइसेंस और बिना कागज वाले विक्रम मालिकों की अब खैर नहीं जी हां हम बात कर रहे हैं राजधानी देहरादून की !शहर का आरटीओ विभाग बिना कागज, बिना लाइसेंस वाले विक्रम मालिकों पर अब कार्रवाई करेगा इसी विषय पर बात करते हुए आरटीओ विभाग के अधिकारी संदीप सैनी ने कहा हम जल्द ही इस अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं ।..इसकी शुरुआत देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड से की जाएगी। और इस अभियान में हमारे विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा विक्रम मालिकों की जिम्मेदारी बनती है बिना लाइसेंस के किसी को भी सड़क पर विक्रम चलाने की अनुमति न दे। शहर में अब 510 विक्रम का चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। साथ ही इस अभियान के तहत विक्रम यूनियन को अभी 8 से 10 दिन का समय दिया जाएगा ताकि वह अपने विक्रम के कागज पूरे कर ले हमारे विभाग के द्वारा उन्हें एक आई कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।