कांग्रेस को झटका, दो महिला नेत्रियों समेत कई नेता भाजपा में शामिल।

कांग्रेस को झटका, दो महिला नेत्रियों समेत कई नेता भाजपा में शामिल*

2027 विधानसभा चुनाव नजदीक है साथ ही नेताओं का दल बदल का सिलसिला शुरू हो चुका है ।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज एक बार फिर कई नए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिसमें कांग्रेस की दो वरिष्ठ महिला नेत्रियों और निर्दलीय प्रत्याशी समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कांग्रेस की पूर्व नेत्री मीना शर्मा और लक्ष्मी राणा भाजपा में शामिल हुईं। भट्ट ने कहा कि दोनों ने कांग्रेस में बड़ा संघर्ष किया, लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस के रुख से दुखी होकर भाजपा से जुड़ीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घनसाली से पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े अनुसूचित जाति के नेता दर्शन लाल भारती ने भी भाजपा की सदस्यता ली। महेन्द्र भट्ट ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुमराह करती आई है, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी उसका खामियाजा भुगत रही है और आने वाले समय में शीघ्र ही कांग्रेस का बड़ा कुनबा टूटकर भाजपा से जुड़ने वाला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *