इस बार चारधामयात्रा में 51 लाख श्रद्धालुओं ने किये यात्रा के दर्शन।

5c25ef18-8c92-456a-9035-64a13a64b6afदेहरादून

इस बार चारधामयात्रा में 51 लाख श्रद्धालुओं ने  किये यात्रा के दर्शन।

 

सचिन कुमार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि इस वर्ष तमाम चुनौतियों के बावजूद यात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। सीएम ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से लेकर आपदा जैसी परिस्थितियों के चलते यात्रा कई बार बाधित हुई और लगभग तीन महीने तक प्रभावित भी रही, इसके बावजूद रिकॉर्ड 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए।मुख्यमंत्री ने यात्रा संचालन में जुटे सभी तीर्थ पुरोहितों, पल्ला समाज, धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अमले और घोड़ा–खच्चर संचालकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिला।
सीएम धामी ने बताया कि अब सरकार शीतकालीन यात्रा की तैयारियों में जुट गई है और इसे व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में चारधाम यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित व बेहतर बनाने के लिए अब से ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *