– दिल्ली में अक्षरधाम से शुरू होने वाले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के करीब 32 किलोमीटर पर वाहनों का संचालन जल्द शुरू हो सकता है। इससे दिल्ली वालों को जाम से राहत।….दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दो चरणों का काम पूरा हो चुका है। अक्षरधाम से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेसवे बागपत के खेकड़ा तक बन चुका है। दिल्ली में यह एलिवेटिड है और इसके बाद जमीन पर बना हुआ है। करीब 32 किलमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर काम पूरा हो चुका है और इसे अगस्त में खोला जा सकता है।
वही इस विषय पर बात करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज कुमार मौर्य ने कहा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे बंद कर तैयार हो चुका है ।जिसकी लंबाई 210 किलोमीटर है। उन्होंने कहा देश में पहली बार इतना लंबा कॉरिडोर वन्य जीव के लिए बनकर तैयार किया गया है जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है।
.. साथ ही इसमें जीव जंतु को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर साउंड बैरियर्स और लाइट बैरियर्स का ध्यान ध्यान भी रखा गया है इसके अलावा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का सफर 3 घंटे का होगा। और इसके अलावा 65% हिस्सा वनों का है।
पंकज कुमार मौर्य परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देहरादून।