देहरादून
राज्य के सभी सातों मोर्चों को विशेष कार्यक्रम सौंपे गए…इस बार बीजेपी का युवाओं और महिलाओं से संवाद पर जोर।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार बोले- उत्तराखंड में पार्टी के सातों मोर्चे सक्रिय, युवाओं और महिलाओं से संवाद पर जोर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांगठनिक कार्यों के साथ-साथ राज्य के सभी सातों मोर्चों को विशेष कार्यक्रम सौंपे गए हैं, जिन्हें पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ संपन्न कराया जा रहा है।
कुंदन परिहार ने विशेष रूप से युवा मोर्चे का जिक्र करते हुए कहा कि नए युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री भी विभिन्न विधानसभाओं में लगातार युवाओं के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में महिला मोर्चा को भी सम्मेलनों के माध्यम से सक्रिय किया गया है।
आगामी आयोजनों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती 20 फरवरी को मनाई जाएगी, जिसके लिए विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चों को भी पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों और लाभार्थियों के साथ बैठक व सम्मेलन आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा महामंत्री ने विश्वास जताया कि पार्टी के सभी सातों मोर्चे पूरी तरह मैदान में सक्रिय हैं और इन सभी कार्यक्रमों को पूरी सफलता के साथ पूरा किया जाएगा।