Category: क्राइम

  • देहरादून के महिंद्रा शोरुम में हुई 32 लाख रुपए की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

    देहरादून के महिंद्रा शोरुम में हुई 32 लाख रुपए की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

    देहरादून के महिंद्रा शोरुम में हुई 32 लाख रुपए की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम से हुई 32 लाख रुपए की चोरी का पुलिस‌ ने किया 24 घंटे के अन्दर खुलासा किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया… जो कि इससे पहले भी चोरी के 2 मामले में जेल जा चुका है।

    एसपी सिटी सरिता डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से 31 लाख रुपये से अधिक का कैश बरामद हुआ‌ और कुछ पैसे आरोपी ने खर्च कर दिए। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने कुछ पैसों को अपनी बहन के घर छुपाया था और तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से कैश बरामद हुआ है।

  • केन्द्रीय गृह मंत्री का *स्पेशल ऑपरेशन पदक* इन पुलिस अधिकारियों प्रदान किये जाने की घोषणा ।

    केन्द्रीय गृह मंत्री का *स्पेशल ऑपरेशन पदक* इन पुलिस अधिकारियों प्रदान किये जाने की घोषणा ।

    केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के लिए निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री का *स्पेशल ऑपरेशन पदक* प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।आपको बता दे विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा हरिद्वार से की गयी 03 आतंकियों की गिरफ्तारी में इनकी सक्रिय भूमिका रही।
    1. श्री अबुल कलाम, निरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।
    2. श्री नरोत्तम बिष्ट, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।
    3. श्री उमेश कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एसटीएफ उत्तराखण्ड।

  • एसएसपी देहरादून के अल्टीमेटम का दिखा असर ऋषिकेश वाले मामले में दून पुलिस ने अभियुक्तों को 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार। ।

    एसएसपी देहरादून के अल्टीमेटम का दिखा असर ऋषिकेश वाले मामले में दून पुलिस ने अभियुक्तों को 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार। ।

    *एसएसपी देहरादून के अल्टीमेटम का दिखा असर।*

    *ऋषिकेश क्षेत्र में बीच सडक पर गुंडई दिखाकर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर फरार हुए 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार ।*

    *01 देसी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस तथा लड़ाई झगड़े में प्रयुक्त 02 हॉकी स्टिक, 01 स्टम्प व कार बरामद*

    *सरेआम गुंडई कर लोगों में भय व्याप्त करने वाले अपराधियो को दून पुलिस सिखायेगी कडा सबक, जायेंगे सलाखों के पीछे:- एसएसपी देहरादून।*

    दिनांक 20-10-23 को कोतवाली ऋषिकेश में वादी दीपक जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 18, वार्ड नंबर 2, ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई वह रात्रि में मण्डी से सब्जी खरीदकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी चन्द्रभागा पुल के पास खडी एक कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा शीशा खोलकर बाहर की ओर बिना देखे ही थूक दिया जो उनके ऊपर गिरा, उक्त व्यक्ति को टोकने पर उसके द्वारा वादी के साथ गाली-गलौच की गई तथा गाडी मे बैठे अन्य लोगों द्वारा हॉकी, लोहे की रॉड तथा बन्दूक से उसके ऊपर हमला कर दिया तथा जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पिस्टल से फायर करते हुए मौके से भाग गए। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 535/23 धारा 307 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया।
    घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को तत्काल घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत शहर में आने जाने वाले मार्गों पर गाड़ी के नंबर को फ्लैश करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं वाहन बरामद की हेतु टीम गठित की गई, गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के पास घटना के संबंध में जानकारी करते हुए, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर, सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जानकारियां एकत्रित की गयी तो उक्त घटना में सफेद रंग की वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01DB 1317 का होना प्रकाश में आया तथा उक्त कार के श्रीनगर गढवाल मार्ग की ओर जाने की जानकारी मिली। जिस पर तत्काल एक टीम को श्रीनगर गढ़वाल मार्ग पर रवाना करते हुए उक्त वाहन सवार चारों व्यक्तियों 01: समरजीत तेवतिया, 02: हिमांशु, 03: दिलीप भुरान तथा 04: रियांश ढाका को तीन धारा टिहरी गढ़वाल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से झगडे में प्रयोग की गई 02 हॉकी स्टिक, 01 स्टम्प बरामद किया गया।
    अभियुक्तो से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त समरजीत द्वारा बताया गया कि मेरे पास देसी पिस्टल तथा कारतूस थे, जिससे मेरे द्वारा फायरिंग की गई थी। घटना में फायरिंग करने के बाद मैने डर के कारण पिस्टल और कारतूस चंद्रभागा पुल से 200 मीटर आगे एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया था, जिसके पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस को चन्द्रभागा पुल के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त समरजीत के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।

    *नाम पता अभियुक्तगण:-*

    1- समरजीत तेवतिया पुत्र सुबोध कुमार तेवतिया निवासी शिवाजीनगर पिलखुवा ढोलना, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
    2- हिमांशु पुत्र सतीश निवासी ग्राम तुमडैल गिरधरपुर, थाना हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष
    3- दिलीप भुरान पुत्र कालूराम भूरान निवासी ग्राम मुंडावर थाना नारायणपुर जिला अलवर,राजस्थान उम्र 23 वर्ष
    4- रियांश ढाका पुत्र भानु प्रताप ढाका निवासी कांता कथूरिया कॉलोनी थाना जय नारायण व्यास कॉलोनी जिला बीकानेर, राजस्थान उम्र 23 वर्ष

    *बरामदगी विवरण:-*

    1- 01 देशी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस
    2- 02 हॉकी स्टिक
    3- 01 विकेट
    4- वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01 DB 1317

    *पूछताछ विवरण:-*

    पूछताछ करने पर अभियुक्तो के द्वारा बताया गया कि हम सभी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में पढ़ते हैं आज हम सभी अपने घर से श्रीनगर कॉलेज जा रहे थे तो ऋषिकेश में कार से बाहर थूकने को लेकर हमारा वहां के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया तथा झगड़े के दौरान मारपीट भी हो गई थी तथा वहां काफी लोग एकत्र होने लगे थे समरजीत के पास एक देशी पिस्टल था जिससे समरजीत ने वहां पर फायर कर दिया था तथा उसके बाद हम लोग अपनी इस कार से वहा से भाग निकले।

  • मोनू मानेसर को नहीं मिली राहत, गुरुग्राम कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

    मोनू मानेसर को नहीं मिली राहत, गुरुग्राम कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

    जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर को गुरुग्राम पुलिस ने शनिवार को पटौदी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) तरन्नुम खान की अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से इस साल फरवरी में पटौदी पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। कोर्ट ने मोनू मानेसर को चार दिन की पुलिस रिमांड की अनुमति दी।

    मोनू मानेसर के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस की एक टीम मोनू को शनिवार सुबह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मानेसर लेकर आई। पुलिस टीम सुबह करीब साढ़े दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पटौदी अदालत ले गई। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस साल छह फरवरी को पटौदी पुलिस स्टेशन में मोनू मानेसर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था।

    अदालत ने पुलिस को दोपहर 12:40 बजे मोनू मानेसर को फिर से पेश करने का निर्देशा दिया। पुलिस ने मोनू मानेसर की सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए अदालत से कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार महाराष्ट्र से उसके साथी से बरामद किया जाएगा।

  • पत्नी की मौत के बाद बेटी से दुष्कर्म करता था पिता, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    पत्नी की मौत के बाद बेटी से दुष्कर्म करता था पिता, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    हरियाणा के पलवल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत राणा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और गर्भवती करने के आरोपी पिता को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से पीड़िता को साढ़े सात लाख रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर देने का भी आदेश दिया है।

    सरकारी वकील हरकेश कुमार ने बताया कि बहीन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का मामला अदालत में विचाराधीन था। दो अक्टूबर 2020 में महिला पुलिस थाने में दर्ज मामले के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ तीन वर्ष तक दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर इस शर्मनाक मामले का खुलासा हुआ। महिला थाना पुलिस ने पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

    दुष्कर्म की पुष्टि करने के लिए पुलिस द्वारा नाबालिग के पेट में पल रहे बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया गया। इस जांच से स्पष्ट हो गया लड़की का पिता ही आरोपी है। उसी समय से यह मामला अदालत में चल रहा था। पेशे से मजदूर आरोपी पिता भी तभी से जेल में है।

    पीड़िता की तरफ से सरकारी वकील ने दलील में कहा में पिता की दरिंदगी को देखते हुए उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वकील की दलीलों और जांच अधिकारी द्वारा अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई और दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।

  • गाजियाबाद में 6 साल की मासूम के लिए ‘मामा’ बना हैवान, अश्लीलता के बाद ले ली जान

    गाजियाबाद में 6 साल की मासूम के लिए ‘मामा’ बना हैवान, अश्लीलता के बाद ले ली जान

    गाजियाबाद के कैला भट्ठा इलाके में मासूम भांजी से अश्लीलता के बाद रिश्ते के मामा ने उसकी मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने घर बुलाया था। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    शालीमार गार्डन में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची करीब 15 दिन पहले नगर कोतवाली के कैला भट्ठा में अपने ननिहाल आई थी। मामा के घर के पास रहने वाला 30 वर्षीय इमरान भी रिश्ते में बच्ची का मामा लगता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे इमरान ने दुकान से बीड़ी मंगाने के लिए बच्ची को अपने घर पर बुलाया। बच्ची जैसे ही बीड़ी लेकर आई तो इमरान उसे मिठाई खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया। इस दौरान इमरान ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। बच्ची ने जब अपने सगे मामा से उसकी शिकायत करने की बात कही तो इमरान घबरा गया। पोल खुलने के डर से उसने पहले गला दबाया और फिर मुंह भींचकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद इमरान ने शव को उसी के मामा की छत पर बने मुर्गियों के बाड़े में फेंक दिया।

  • सेना का गोल्ड मेडल विजेता एथलीट कैसे बना हथियारों का सौदागर, पान सिंह तोमर जैसी है कहानी

    सेना का गोल्ड मेडल विजेता एथलीट कैसे बना हथियारों का सौदागर, पान सिंह तोमर जैसी है कहानी

    दिल्ली में उत्तरी जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हथियार तस्कर एक अच्छा एथलीट होने की वजह से कभी भारतीय सेना की ‘ब्वॉयज आर्मी’ का सदस्य हुआ करता था। उसने नेपाल में हुई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता था, लेकिन जमीन की लड़ाई के चलते बाद में वह आपराधिक गिरोह में शामिल हो गया और अब सलाखों के पीछे जा पहुंचा है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एथलीट से हथियार तस्कर बने इस अपराधी बिंटू की कहानी भी बॉलीवुड फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ के किरदार से काफी मिलती-जुलती है।

    डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि नारकोटिक्स स्क्वॉड के हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ढाका को हथियार तस्करों के दिल्ली में आने की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, 4 अक्टूबर को हरियाणा के कुख्यात प्रदीप कासनी गिरोह का बदमाश भारी मात्रा में हथियार और कारतूस लेकर आने वाला था। इसके बाद एसीपी धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में गठित इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार की टीम ने मजनूं का टीला से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी बिंटू के कब्जे से 28 पिस्टल और 148 कारतूस बरामद किए। पुलिस को देखकर हथियार लेने आया शख्स वहां से भाग निकला।