देश की सभी स्मार्ट सिटी में किया जाएगा महिला मोर्चा का सम्मेलन- आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बीजेपी।

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की 4 जनवरी को संयुक्त मोर्चा बैठक होनी है।… जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में सभी सात मोर्चों को आने वाले चुनाव को लेकर जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत और मिलन किया जाएगा।…और साथ ही देश की तमाम स्मार्ट सिटीयों के साथ ही देहरादून में भी सशक्त महिला सम्मेलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *