जनता और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सुलझाने का काम प्रधानमंत्री ने किया पीएम संदेश पर बोले सीएम धामी।

6441781e-60fa-4c84-a9ed-b06f3568874bपीएम संदेश पर सीएम धामी

 

जनता और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सुलझाने का काम प्रधानमंत्री ने किया पीएम संदेश पर बोले सीएम धामी।

 

– देशभर में छात्र आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे के बीच गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। पीएम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। पीएम के संदेश से पहले लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी भूख हड़ताल तोड़ दी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जनता और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को सुलझाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होने कहा कि पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई होगी और संसद में मजबूत बिल पास कराया जाएगा। इससे नौजवानों को पारदर्शी परीक्षाएं मिलेंगी और मेहनती युवाओं को उनका हक मिलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *