अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपी को सिक्किम का राज्यपाल बनाकर सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया-गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

देहरादून

:कांग्रेस का मौन उपवास

सचिन कुमार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपी को सिक्किम का राज्यपाल बनाकर सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया-गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन उपवास रखा।

केंद्र सरकार द्वारा दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मौन उपवास रखा। गणेश गोदियाल का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल आरोपी को सिक्किम का राज्यपाल बनाकर सरकार ने उत्तराखंड की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है, साथ ही सीबीआई जांच में अपराध सिद्ध होने पर सजा से बचाने के लिए उन्हें यह संवैधानिक पद सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति बड़ी-बड़ी बातें करने वाले पीएम मोदी के इस फैसले ने राज्य के प्रति उनकी वास्तविक भावनाओं को प्रदर्शित कर दिया है, जिससे पूरी जनता आहत है। उन्होंने उत्तराखंड और सिक्किम की जनता से नियुक्ति रद्द होने तक इस फैसले का विरोध करने का आह्वान किया और आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेताओं के राज दुष्यंत गौतम के पास होने के कारण सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *