उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने निकोटीन युक्त पान मसाला और गुटखा उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से एक साल का लगाया कड़ा प्रतिबंध।

 

 

 

उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने निकोटीन युक्त पान मसाला और गुटखा उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से एक साल का  लगाया कड़ा प्रतिबंध।

उत्तराखंड में निकोटीन युक्त पान मसाला-गुटखा पूरी तरह बैन

सचिन कुमार

-उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने निकोटीन युक्त पान मसाला और गुटखा उत्पादों पर तत्काल प्रभाव से एक साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।
​विभाग के अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बयान में कहा कि निकोटीन युक्त उत्पादों के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं बढ़ रही हैं। जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कमिश्नर स्तर से 13 अक्टूबर को यह कड़ा आदेश जारी किया गया है।
​जग्गी ने बताया कि आदेश के अनुपालन के लिए फील्ड अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं, जिन्हें बाजारों में सघन निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई भी दुकानदार या व्यापारी प्रतिबंधित गुटखा या पान मसाला बेचते, स्टोर करते या वितरित करते पाया गया, तो उस पर भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *