एलिवेटेड कॉरिडोर से सुगम हुआ वन्यजीवों का आवागमन, थमेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष – राजीव तलवार ।

एलिवेटेड कॉरिडोर से सुगम हुआ वन्यजीवों का आवागमन, थमेगा मानव-वन्यजीव संघर्ष – राजीव तलवार

 

राजाजी टाइगर रिज़र्व (RTR) के मानद वन्यजीव वार्डन राजीव तलवार ने हाथियों और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर अहम बयान दिया है। उन्होंने बताया कि पहले मोहंड मार्ग पर 24 घंटे भारी ट्रैफिक रहने के कारण वन्यजीवों के पारंपरिक गलियारे (कॉरिडोर) पूरी तरह बाधित हो चुके थे, जिससे जंगली जानवरों का मूवमेंट रुक गया था।
​राजीव तलवार के अनुसार, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हजारों करोड़ की लागत से बने एलिवेटेड कॉरिडोर और चिड़ियापुर क्षेत्र में बन रहे रास्तों से वन्यजीवों का आवागमन फिर से सुचारू हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथियों के ये कॉरिडोर हजारों साल पुराने हैं और इनका रास्ता उनकी आनुवंशिक स्मृति (जेनेटिक मेमोरी) में दर्ज होता है, जिसे वे कभी नहीं छोड़ते।
​सरकार द्वारा विकास और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन बनाकर तैयार की जा रही इन एलिवेटेड सड़कों से भविष्य में सड़कों पर जाम और मानव-वन्यजीव टकराव की घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *