उत्तराखंड में एसआईआर कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्य 15 सितंबर के बजाय 3 अक्टूबर तक फाइनल पब्लिकेशन के साथ पूरा किया जाएगा।

 

एस आई आर प्रेस वार्ता

-उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर प्रेस वार्ता की है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड में एसआईआर कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है. अब यह कार्य 15 सितंबर के बजाय 3 अक्टूबर तक फाइनल पब्लिकेशन के साथ पूरा किया जाएगा.

​प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा राज्य में 24 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि फॉर्म 678 की सुनवाई का लगभग 40 प्रतिशत काम भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा, डुप्लीकेट मतदाताओं की समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग ने डीईसी और पीईसी चलाने की अनुमति भी प्रदान कर दी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *