सैन्यधाम का इस महा के अंत में जल्द होगा उद्घाटन -गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री।
उत्तराखंड के वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान को समर्पित सैन्यधाम के उद्घाटन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सैन्यधाम का उद्घाटन इसी महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में किया जा सकता है। गणेश जोशी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जैसे ही हरी झंडी मिलेगी ओर उद्धघाटन के लिए केन्द्र से कौन आएंगे उसके बाद, सैन्यधाम को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। सैन्यधाम को उत्तराखंड के वीर सैनिकों के सम्मान और उनकी वीरगाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।