देहरादून
*थाना नेहरू कॉलोनी*
*एसएसपी दून की सख्ती से शातिर नटवरलाल पहुंचा सलाखों के पीछे*
*नर्सिंग असिस्टेंट के साथ नौकरी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त द्वारा स्वास्थय विभाग मे नौकरी लगाने का झूठा आश्वासन देकर वादिनी के साथ की थी 32 लाख रू0 की धोखाधडी*
*अभियुक्त पूर्व में स्वास्थ विभाग में संविदा पर फार्मेसिस्ट के पद पर था नियुक्त*
*धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाने पर 04 वर्ष पूर्व अभियुक्त को नौकरी से दिया था निकाल*
*अभियुक्त विभागीय अधिकारियों से पहचान का झूठा प्रपंच रचकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को करता था गुमराह*
*सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर देता था धोखाधडी की घटनाओं को अंजाम*
*अभियुक्त के विरूद्ध नौकरी के नाम पर धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत*
-दिनांक 17-08-2026 को वादीनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में एक प्रार्थना पत्र दिया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है, उनके परिचित चारू चन्द्र जोशी, जिनसे उनकी मुलाकात शादी डाट कॉम के माध्यम से हुई थी, के द्वारा स्वंय को स्वास्थय विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर बताकर उन्हें उच्चाधिकारियों से सम्पर्क में होने को झूठा आशवसन दिया गया तथा वादिनी से शादी करने तथा उसकी स्वास्थय विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे विभिन्न तिथियों में लगभग 32 लाख रू0 की धोखाधडी की गई। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरूकालोनी पर मु0अ0सं0- 331/26, धारा 318(4) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी लोगों के साथ नौकरी लगवाने की एवज में धोखाधडी करने के समबन्ध में अभियोग पंजीकृत होने तथा उसमें अभियुक्त के जेल जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तथा अन्य माध्यमों से उसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है तथा पिथौरागढ के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पिथौरागढ़ पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल एक टीम को पिथौरागढ रवाना किया गया, जहां पुलिस द्वारा गोपनीय माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए दिनांक: 21-08-2026 को अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी को पिथौरागढ के एंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसे पिथौरागढ में मां0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसका ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करते हुए देहरादून लाया गया।