देहरादून
रक्षाबंधन पर महिलाओं को 2 दिन फ्री बस यात्रा का तोहफा: महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट बोलीं- धामी सरकार का निर्णय संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक
उत्तराखंड में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश में 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की बहनों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच, आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक बताया।
रुचि भट्ट ने कहा कि आमतौर पर एक दिन की सुविधा दी जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बहनों के जाने और वापस लौटने दोनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 2 दिनों की छूट दी है। धामी सरकार महिलाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी के तौर पर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य के रूप में देखती है।
उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि बहनों को आमंत्रित कर उनका सम्मान कर रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ भी एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना, लखपति दीदी अभियान, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण जैसे कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक हैं
The relationship with market sentiment was particularly interesting.
portfolio analysis