21 जून को देशभर के किसान ‘किसान घाट’ पर एकत्रित होकर भारत सरकार पर इस डील को न करने का बनाएंगे दबाव ।

21  जून को देशभर के किसान ‘किसान घाट’ पर एकत्रित होकर भारत सरकार पर इस डील को न करने का  बनाएंगे  दबाव ।

ट्रेड डील से किसान-मजदूर का होगा सर्वनाश: अरुण शर्मा

-राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अमेरिकी दबाव में आकर एक ऐसी ट्रेड डील करने जा रही है, जिससे देश के किसान और मजदूर का सर्वनाश हो जाएगा। शर्मा ने चेताया कि यदि किसान-मजदूर की आय खत्म हुई तो देश की अर्थव्यवस्था भी चरमरा जाएगी।
​शर्मा ने आगे कहा कि अमेरिका के कृषि मंत्री ने डेयरी उद्योग को हिंदुस्तान भेजने की घोषणा कर दी है और यह लगभग अंतिम चरण में है। इस डील के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि 15 तारीख को हिंदुस्तान के हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 21 तारीख को देशभर के किसान ‘किसान घाट’ पर एकत्रित होकर भारत सरकार पर इस डील को न करने का दबाव बनाएंगे।
​उन्होंने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन की तैयारी जोरों पर है और वे खुद भी 14 जुलाई को रुड़की के एसडीएम से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। शर्मा ने इस ट्रेड डील को देश और किसानों के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *