उत्तराखंड में पहली बार ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आयोजन।

देहरादून

उत्तराखंड में पहली बार ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आयोजन:

-उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की ओर से प्रदेश में पहली बार पांच दिवसीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 से 15 जुलाई तक चलेगा।
​अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पर्व का मुख्य उद्देश्य राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों और पाक कला के विशेषज्ञों को एक राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।
​डॉ. धकाते के अनुसार, इस पर्व के माध्यम से न केवल बी-टू-बी (B2B) मीटिंग्स होंगी, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को प्रदर्शित करने का माध्यम है, बल्कि यह एक इंटर-कल्चरल गैदरिंग भी है। साथ ही, यह पर्व कई लोगों के लिए आजीविका का एक नया माध्यम भी बनकर उभरेगा।
​सचिव ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह लोक संवर्धन पर्व उत्तराखंड के अल्पसंख्यक समुदायों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लोगों के लिए भी एक बेहतर मंच साबित होगा। प्रदेश में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *