वायरल गुलदार।

a8071afa-4720-43df-b3cd-ba87e325ba29a8071afa-4720-43df-b3cd-ba87e325ba29

उत्तराखंड –रामनगर बड़ी नहर में बहता दिखा गुलदार (तेंदुआ), वीडियो वायरल

–रामनगर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आप देख सकते हे गुलदार बड़ी नहर के तेज बहाव में बहता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह दृश्य भवानीगंज से कुछ नीचे के हिस्से का है। बड़ी नहर रामनगर से निकलकर तुमड़िया डैम होते हुए आसपास के क्षेत्रों को पानी सप्लाई करती है।

इस वीडियो में गुलदार को पानी में संघर्ष करते हुए साफ देखा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार किसी गुलदार को इस तरह नहर में बहते हुए देखा और किसी ने इस घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत और चर्चा दोनों का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *