देहरादून
नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कांग्रेस ने किया पुतला दहन।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने एक बार फिर आक्रोश जताना शुरू कर दिया है। बिलकिस बानो रेप केस में दोषियों के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने भी आक्रोश जताते हुए नई शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता है की एक तरफ वह महिलाओं के हितों की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ बिलकिस बानो रेप केस में दोषियों की रिहाई के समर्थन में उनके मंत्री बयान देते हैं और उन्हीं को शिक्षा मंत्री बनाया जाता है।