युवाओं और रोजगार को लेकर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी ‘मोदी सरकार में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए’ !

देहरादून

युवाओं और रोजगार को लेकर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी ‘मोदी सरकार में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा हुए’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते ही स्किल डेवलपमेंट विभाग की शुरुआत और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए।
​सीएम धामी ने आंकड़ों की तुलना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में 17 करोड़ रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं। उन्होंने एनडीए शासित राज्यों द्वारा रोजगार को प्राथमिकता देने की सराहना की और कहा कि इन कदमों से युवाओं में नया आत्मविश्वास और मजबूती आएगी, जिससे ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *