उत्तराखंड के एक और लाल का देश की सेवा करते हुए हुआ शहीद।
उत्तराखंड के एक और लाल का देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया. घनसाली क्षेत्र के मेन्डू सिंदवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत दस जून को जम्मू में अपनी के दौरान शहीद हो गए.
आपको बता दे गढ़वाल राइफल्स में तैनात रोहित रावत एक साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुई थे. रोहित रावत 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे. आज शाम ही रोहित का पार्थिव शरीर उनके पैतृव गांव पहुंचा. अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में कोहराम मच गया. पूरा इलाका इस वक्त शोक में डूबा हुआ है. आसपास के गांव के लोग भी मेन्डू सिंदवाल पहुंचे और शहीद रोहित को श्रद्धांजलि दी. साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि जहां उन्हें अपने लाल रोहित के जाने का गम है तो वहीं उन्हें गर्व भी है कि उन्होंने इनती कम उम्र में देश सेवा को चुना था. रोहित के परिजनों का इस वक्त रो-रोकर बुरा हाल है. कल सैन्य सम्मान के साथ रोहित रावत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा.