लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी लगातार जारी है। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के पदाधिकारीयों की गढ़वाल और कुमाऊं की बैठक होने के बाद अब पार्टी महिला वोटरों पर अपनी मजबूत पैठ बनाने के लिए शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जिसमें उत्तराखंड की सुदूर क्षेत्रों की महिलाओं को जोड़ने का काम किया जाएगा भाजपा राज्य मंत्री मधु भट्ट ने कहा कि आज के समय में प्रदेश और केंद्र सरकार तमाम सारी जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए चल रही है।… जिससे उत्तराखंड की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं इसी कड़ी में अब सरल सहायता समूहों और अन्य माध्यमों से उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
बाइट -मधु भट्ट राज्य मंत्री साहित्य/ संस्कृति विभाग उत्तराखंड।