देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बग्वाल पर्व पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
सचिन कुमार
: बग्वाल के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बग्वाल पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। सीएम धामी ने कहा कि हमारे बच्चे आगे बढ़ें, खूब पढ़ें-लिखें और देवभूमि उत्तराखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का होगा और उत्तराखंड हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा।कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम आवास में बग्वाल का पर्व पूरे धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।