सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा नेगी की बढ़ी मुश्किलें पंजाबी सिक्ख समाज बैठा धरने पर।

देहरादून

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा नेगी की बढ़ी मुश्किलें पंजाबी सिक्ख समाज बैठा धरने पर।

 

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर व कांग्रेस नेता सूरज सिंह नेगी की बेटी आकांक्षा नेगी की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही हैं। आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी या माफी मांगने को लेकर अब पंजाबी समाज धरने पर बैठ गया है। उनकी यही मांग है कि आकांक्षा नेगी अपने बयान के लिए माफी मांगे, नहीं तो उनकी गिरफ्तारी हो। आपको बता दें कि आकांक्षा नेगी कुछ दिन पूर्व कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची थीं। जहां उन्होंने अपने पिता व भाई पर की जा रही कानूनी कार्रवाई का विरोध किया, तो वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र रायपुर में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ को लेकर एक बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी शब्द का भी जिक्र किया। इसके बाद पंजाबी महासभा ने इसे विधायक व सिख समुदाय का अपमान बताते हुए उनसे माफी मांगने या फिर उनकी गिरफ्तारी की मांग की साथ ही धरना भी देना शुरू कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *