यूकाडा (UCADA) ने हवाई सेवाओं के संचालन में किया महत्वपूर्ण बदलाव ।

यूकाडा (UCADA) ने हवाई सेवाओं के संचालन में किया महत्वपूर्ण बदलाव ।

मानसून के मद्देनजर उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का संचालन बदला, कुमाऊं के लिए अलग हेलीकॉप्टर की व्यवस्था

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक दे चुका है साथ ही यूकाडा (UCADA) ने हवाई सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने जानकारी दी कि मानसून की सुरक्षा को देखते हुए 25 जून से चारधाम यात्रा और देहरादून से संचालित होने वाली सभी चार्टर हेलीकॉप्टर उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। अब हवाई सेवाओं का संचालन 14 सितंबर के बाद बहाल किया जाएगा।
​कुमाऊं के लिए विशेष प्रबंध
प्रतीक जैन ने बताया कि इस बार मानसून के दौरान कुमाऊं क्षेत्र के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा और आपातकालीन स्थिति में त्वरित रेस्क्यू के लिए इस बार एक अलग से हेलीकॉप्टर हायर किया गया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कुमाऊं के अधिकांश लोग हल्द्वानी में इलाज कराना पसंद करते हैं और आपात स्थिति में हल्द्वानी पहुँचना देहरादून की तुलना में अधिक सुगम रहता है।
​आपात स्थिति के लिए डेडिकेटेड हेली एम्बुलेंस
सीईओ ने स्पष्ट किया कि आपदा के समय रेस्क्यू और हेल्थ इश्यूज के लिए विभाग के पास पहले से ही एक डेडिकेटेड हेली एम्बुलेंस मौजूद है। अब मानसून सीजन 2026 के लिए गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ही क्षेत्रों में एक-एक हेलीकॉप्टर पूरी तरह तैनात रहेगा, जो आपदा या आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में हवाई सुरक्षा के मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *