मानसून पर नगर निगम अलर्ट, सभी 100 वार्डों में फॉगिंग अभियान तेज।

 

मानसून पर नगर निगम अलर्ट, सभी 100 वार्डों में फॉगिंग अभियान तेज*

 

बरसात के मौसम में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए देहरादून नगर निगम ने रोकथाम के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर सौरभ थपलियाल ने बताया कि नगर निगम ने करीब दो महीने पहले से ही सभी 100 वार्डों में बड़ी और छोटी फॉगिंग मशीनों के माध्यम से नियमित फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया था। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में एंटी-लार्वा टैंकर्स तैनात किए गए हैं, जो जलभराव वाले और लार्वा पनपने की आशंका वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कर रहे हैं। निगम का उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन को रोककर डेंगू के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण करना है। महापौर ने कहा कि सभी वार्डों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी भेजी जा रही हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि घरों, छतों और आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई बनाए रखें और डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम के अभियान में सहयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *