– सेवा संकल्प मास मनाएगी भाजपा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प मास।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पूरे एक माह को सेवा संकल्प मास के रूप में मनाने जा रही है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित नहीं रखती, बल्कि इसे सेवा से जोड़ती है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर और सीएम धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को है। इसके चलते देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प मास मनाया जाएगा, जबकि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत 16 सितंबर से होगी। सांसद ने बताया कि इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बंसल का मानना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचकर सामाजिक सरोकारों को मजबूत किया जाएगा।