देहरादून

मिलावटखोरों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने दिये करवाई  के सख़्त निर्देश।

उत्तराखंड सरकार ने आगामी त्योहारों और चारधाम यात्रा के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में खाद्य पदार्थों की जांच और छापेमारी तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरी में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूरे राज्य के अंदर सभी खाद्य पदार्थ शुद्ध होने चाहिए, उनमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होनी चाहिए। अभी रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है, चारधाम यात्रा भी चल रही है। मिलावटखोरी स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत नुकसान करती है, इसलिए सभी जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को जहां भी शिकायत मिले, तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *