देहरादून में Aicc के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड द्वारा वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक ।

आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में Aicc के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड द्वारा वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड ललित मेघवंशी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति और ढांचे पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया .उन्होंने कहा कि भाजपा ने कईं मुद्दों पर जनता के हितों की अनदेखी की है हमे उस पर कार्य करना है और जनता के मुद्दों को उठाना है.

बैठक में वॉर रूम चेयरमैन नवीन जोशी जी ने संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनावों को लेकर बूथ जोड़ों भारत जोड़ों मुहिम पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और भाजपा सरकार की विफलताओं को हम ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर तक लोगों से जुड़ने का काम कर रहे हैं साथ ही उन्होंने ट्रेनिंग में वॉर रूम के पदाधिकारियों को भाजपा द्वारा अग्निवीर योजना से हताश युवाओं और सेना में सेवा करने की इच्छा रखने वालों को की समस्याओं को उजागर करते हुए काम करने के निर्देशित दिए.

नवीन जोशी प्रदेश महामंत्री चेयरमैन उत्तराखंड कॉंग्रेस वॉररूम

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *