मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसबीटी के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का उठाया बीड़ा।

देहरादून

आईएसबीटी का होगा कायाकल्प: एमडीडीए कराएगा जीर्णोद्धार और नए पार्क का निर्माण

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसबीटी के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का  उठाया बीड़ा

राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनस (आईएसबीटी) की सूरत जल्द ही बदलने वाली है। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसबीटी के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य गठन के समय बने इस बस अड्डे को अब लगभग 26-27 साल हो चुके हैं, जिसके कारण इसकी टाइल्स और छतें काफी हद तक जर्जर हो चुकी थीं।
​उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि चूंकि आईएसबीटी एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है जहाँ देश भर से लोग आते-जाते हैं, इसलिए इसकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना प्राथमिकता है। प्राधिकरण द्वारा यहाँ की जर्जर छतों, टूटी टाइल्स और सीवर व्यवस्था को पूरी तरह ठीक करने का काम किया जा रहा है।
​नया पार्क और आधुनिक सुविधाएं
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि आईएसबीटी के पास एक नए पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आसपास की काफी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को एक हरा-भरा और सुंदर वातावरण मिल सके।
​एमडीडीए के इस कदम से न केवल आईएसबीटी की बदहाल व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि देहरादून आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को भी एक बेहतर और आधुनिक सुविधा का अनुभव होगा। प्राधिकरण इस परियोजना को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने में जुटा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *