– देहरादून
– संसद में राम मंदिर चढ़ावा पर विपक्ष का प्रदर्शन, सांसद ने जताई कड़ी निंदा
सचिन कुमार
– शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्ष के एक अनोखे प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरीं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधू के भेष में दान पेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने उसमें सांकेतिक चंदा डाला। इसके बाद पप्पू यादव दान पेटी लेकर भागने की कोशिश करने लगे, तभी अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उन्हें पकड़ लिया। इस प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कड़ी निंदा की है, उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद और मकर द्वार को घिनौनी हरकतों का अड्डा बना लिया है और पप्पू यादव के इस ड्रामे से देशभर के सनातन प्रेमियों में आक्रोश है, वही यह सनातन और साधु संतों का भी अपमान है। बंसल ने कहा कि श्रद्धालु चंदा जूते उतारकर देते हैं, जबकि वहां जूते पहनकर चंदा दिया गया। सांसद ने कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो अन्य धर्मों के प्रतीकों पर ऐसा कर दिखाएं।