चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून महानगर का प्रभारी बने चण्डी प्रसाद बेलवाल।

भाजपा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का विस्तार, सभी जिलों के लिए प्रभारी घोषित

चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून महानगर का प्रभारी बने चण्डी प्रसाद बेलवाल।

देहरादून/उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सभी जिलों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी का कहना है कि इस पुनर्गठन का उद्देश्य प्रदेशभर में आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त, सक्रिय और समन्वित बनाना है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें।

घोषित दायित्वों के अनुसार चण्डी प्रसाद बेलवाल को चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून महानगर का प्रभारी बनाया गया है। अजय पांडे को बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप गंगवार को रानीखेत, काशीपुर, चंपावत और कोटद्वार का प्रभार सौंपा गया है, जबकि ममता पांगती नागर को देहरादून ग्रामीण, ऋषिकेश, पौड़ी और पिथौरागढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। ऐसे में पार्टी का प्रयास केवल आपदा आने के बाद राहत कार्य करना नहीं, बल्कि पहले से तैयार और संगठित तंत्र विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ को राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक सक्रिय किया जाएगा, जिससे आपदा के समय त्वरित समन्वय और प्रभावी राहत कार्य संभव हो सके।
भाजपा नेता एवं ओबीसी आयोग के सदस्य चंडी प्रसाद बेलवाल ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए दायित्वों का वितरण किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रकोष्ठ के माध्यम से आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *