मुख्यमंत्री धामी ने आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किये वितरित ।

देहरादून में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन तथा पशुपालन विभाग के पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ चुकी है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समयबद्ध बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू सख्त नकल विरोधी कानून के कारण युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल रहे हैं और सरकार खाली पदों को भी तेजी से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने नवचयनित अभ्यर्थियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *