भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर का कहना है कि भाजपा ने इस प्रतियोगिता का आयोजन सभी मंडल स्तर पर किया था। आज फाइनल का आयोजन किया जा रहा है युवाओं में खेल भावना को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उनका कहना है कि इसी तरह की प्रतियोगिता का आयोजन देश के अन्य राज्यों में भी किया जा रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा ने किया नमो कबड्डी आयोजन।
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में नमो कबड्डी का आयोजन किया गया इसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भाजपा किसान मोर्चा ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया । भाजपा के संगठन के जिलों के खिलाड़ी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं वहीं आज प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल खेला जा रहा है