bd65effa-c35b-456e-876b-1c3dd45196a0
उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी।
उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति 12 जून को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर शासन, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए है। उनके भ्रमण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रपति पीओपी के दौरान देश की सेवा के लिए तैयार हो रहे युवा सैन्य अधिकारियों को संबोधित भी करेंगी । आईएमए में होने वाली यह परेड सैन्य परंपराओं और गौरव का प्रतीक मानी जाती है। राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था सहित तैयारियो पर
जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए अतिरिक्त संख्या में कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है,राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर विशेष योजना बनाई गई है। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।