उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर तीखा हमला,

देहरादून

 

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर तीखा हमला, कहा— ‘भारत का मुसलमान अपनी संस्कृति और देश के प्रति समर्पित है’

 

 

 

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वहां के प्रधानमंत्री मिया मोहम्मद शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति के बयानों पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कड़ी आपत्ति जताई है। शहबाज शरीफ के इस दावे पर कि पाकिस्तान में मात्र 4% हिंदुओं को ‘टॉर्गेट या टॉलरेट’ किया जा रहा है, तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शादाब शम्स ने इसे बेहद शर्मसार करने वाला बताया है।
​शादाब शम्स ने कहा कि पाकिस्तान जिस तरह से सऊदी अरब और अन्य देशों के साथ खुद को जोड़कर भारत के मुसलमानों का ठेकेदार बनने की कोशिश कर रहा है, उसे यह समझ लेना चाहिए कि भारत के मुसलमानों ने कभी भी पाकिस्तान को सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का मुसलमान पहले भारतीय है और उसके बाद मुसलमान। देश का मुसलमान अपनी सांस्कृतिक विरासत और संविधान के दायरे में जीता है, जहां हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं।
​वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने आगे कहा कि पाकिस्तान धर्म और नफरत के आधार पर बना एक ऐसा देश है, जिसे 1947 में बंटवारे के वक्त ही देश के उलेमाओं और मुस्लिम संस्थाओं ने नकार दिया था। आज पाकिस्तान के नेता जिस कट्टरता और संकीर्ण सोच की बात करते हैं, वैसी गंदी और नापाक सोच भारत में नहीं चल सकती। भारत का मुसलमान अपने देश के लिए जीता और मरता है। शादाब शम्स ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तानी नेतृत्व को अपनी घटिया सोच अपनी जेब में रखनी चाहिए और भारत के आंतरिक मामलों या यहां के अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *